पीबीएम में ठंडे पानी की प्याऊ का हुआ उद्घाटन
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी ने रविवार को पीबीएम अस्पताल परिसर में ठंडे पेयजल की प्याऊ का उद्घाटन किया। प्याऊ का संचालन श्रीमती गोमा देवी चमडिय़ा चैरिटेबल फाउंडेशन तथा मारवाड़ जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। फाउंडेशन के सुनील चमडिय़ा ने बताया कि ठंडे जल की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
वर्तमान में यहां सौ मटकियां रखी गई है। आवश्यकता के अनुसार इन्हें और बढ़ाया जाएगा। मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा मरीजों के लिए पंखों की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है। यह पंखे 1 अप्रैल से आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 25 वर्षों से अस्पताल परिसर में विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, डॉ. रतीराम मीणा, चंदन ठाकुर, ओम चौधरी, महेंद्र चांवरिया, कालू पांडे, हरिकिशन सिंह राजपुरोहित, पवन पुरोहित एवं लालचंद पटीर आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन