पीबीएम में चार माह से जारी जल सेवा का हुआ समापन, श्यामसुंदर सोनी का किया अभिनंदन
बीकानेर। श्री कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा पीबीएम परिसर में आयोजित विगत चार माह से जारी जल सेवा का आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समापन किया गया। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि पिछले चार माह से लगातार शीतल जल कैम्पर सेवा जारी थी। पीबीएम अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और भामाशाहों द्वारा समय-समय पर सेवा का अवलोकन भी किया गया और जलसेवा कर पुण्यलाभ भी कमाया। संस्थान के कमल गहलोत ने बताया कि समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी का सेवा अभिनंदन किया गया। खास बात यह है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समापन समारोह व अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी का जन्मदिन भी पूरे सेवाभाव के साथ मनाया गया। समारोह में जलसेवा के दौरान विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा कि पीबीएम में मरीजों के परिजनों व राहगीरों को तपती गर्मी में शीतल जल की सेवा प्रदान करना वाकई पुण्य कार्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि मन में धर्म और दया के भाव हो तभी सेवा गुण पनपता है और यही सेवा गुण श्यामसुंदर सोनी के जीवन में झलकता है। निरन्तर व निर्बाध जलसेवा प्रदान करना बहुत ही कठिन कार्य है लेकिन मन के भाव सच्चे हो तो सब संभव हो जाता है। भाजपा नेता मोहन सुराना ने कहा कि केवल एक दिन नहीं बल्कि लगातार कई वर्षों से गर्मियों के मौसम में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा शीतल जल सेवा प्रदान की जाती है। स्वच्छता व आत्मिक रूप से संचालित इस जलसेवा में रोजाना सैकड़ों कैम्पर से हजारों लोगों की प्यास बुझाना सर्वश्रेष्ठ सेवा है। संस्था के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पीबीएम के मुख्यद्वार को भी गुब्बारों से सजाया गया। इस अवसर पर विधायक जेठानन्द व्यास, पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, ट्रोमा सीएमओ डॉ. एलके कपिल, नर्सिंग प्रिंसिपल अब्दुल वाहिद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता मोहन सुराणा, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, श्यामसुंदर चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, मांगीलाल कूकरा, मनीष सोनी, ओम सोनी, जानकी रमण मिश्रा, गिरिराज सोनी, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन