पेटीएम के चल रहे बुरे दिन, अब ईपीएफओ ने भी लगाया प्रतिबंध
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम बैंक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसपर प्रतिबंध लगाने कदम उठाया है। आरबीआई के बाद अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके संबंध में ईपीएफओ ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। ईपीएफओ ने ऐलान किया है कि वह 23 फरवरी से पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े ईपीएफ अकाउंट में पैसे जमा करने और निकालने पर प्रतिबंध लगा देगा। आपको बता दें कि ईपीएफओ ने बीते साल पेटीएम पेमेंट बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अकाउंट्स में ईपीएफओ भुगतान करने की मंजूरी दी थी।

ईपीएफओ ने एक सर्कुलर में सभी फील्ड कार्यालयों को स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि वे 23 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट बैंक में बैंक खातों से जुड़े दावों को स्वीकार करना बंद कर दें। पेंशन फंड निकाय ने यह भी कहा कि इस बदलाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार शुरू किया जाना चाहिए। आरबीआई ने 29 फरवरी, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहक खातों में जमा और क्रेडिट लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने के बाद ईपीएफओ ने संकटग्रस्त भुगतान बैंक खातों को अपने नेटवर्क से बाहर रखने का फैसला किया है। एक सर्कुलर में कहा गया है कि सभी फील्ड कार्यालयों को सलाह दी जाती है कि वे 23 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बैंक खातों से जुड़े दावों को स्वीकार करने से बचें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन