पवन महनोत देहात जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त, हुआ अभिनन्दन
बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बीकानेर भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देहात जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान की है। नई कार्यकारिणी में उदासर निवासी भाजपा नेता पवन महनोत को देहात कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। महनोत विगत १० वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता हैं।

पवन महनोत भाजयुमो में जिला मंत्री पद का दायित्व निभा चुके हैं। महनोत के देहात जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने माला पहना कर अभिनन्दन किया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, राजेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, कुलदीप यादव, मघाराम सियाग, नंदू गहलोत, नरपतसिंह भाटी, शंभु गहलोत, मधुसूदन शर्मा, मोहित बोथरा, जय सामसुखा, प्रणव भोजक ने स्वागत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन