यात्रियों ने इस बार रेलवे को दी 150 करोड़ से अधिक की आय
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में यात्री आय से 150.42 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है जो की मंडल के यात्री आय वर्ग में किसी भी वर्ष के प्रथम तिमाही में अभी तक का सर्वोच्च राजस्व है। इस आय में आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय सम्मिलित है। उ.प.रे. बीकानेर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश चंद जेवलिया ने बताया कि पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान प्रथम तिमाही में यात्री आय 126.68 करोड़ रूपये थी।

इस तरह वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में बीकानेर मंडल को 23.74 करोड़ रुपए का राजस्व अधिक प्राप्त हुआ जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 18.74 प्रतिशत अधिक है। यात्रियों की संख्या में भी अत्यधिक वृद्धि दर्ज हुई। 2022-23 की प्रथम तिमाही में 90.49 लाख यात्रियों के मुकाबले 2023-24 की इस तिमाही में 116.45 लाख यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 28.69 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्री आय ही बीकानेर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन