यात्री सेवाओं में सिरमौर बना ‘रेल मदद पोर्टल’ : जुलाई माह में औसत 23 मिनट में शिकायतों का हुआ समाधान
बीकानेर। यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा-निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप, वेबसाइट, एसएमएस, 139 हेल्पलाईन, ई-मेल, रेलवन, सोशल मीडिया आदि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह, रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/ समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं। वर्ष 01 अप्रैल 2024 से 30 जून 2025 तक कुल 27688 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 29 मिनट के समय में किया गया है। बीकानेर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 5639 शिकायतों का निस्तारण औसत 24 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया। इसी प्रकार कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी 8243 शिकायतों का औसत 26 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जुलाई माह में प्राप्त 1911 शिकायतों का औसत 23 मिनट में निस्तारण कर कीर्तीमान स्थापित किया है। बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात (24×7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं तथा उनका समाधान करते हैं। बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी प्राप्त हुई जो यात्रियों द्वारा, मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन