पापुआ न्यू गिनी पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर किया ग्रैंड वेलकम .. देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भारत के पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। दरअसल पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का आर्शीवाद लिया। बता दें कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है।
इससे पहले पीएम मोदी ने जापान में जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। भारत के पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी के मोरेस्बी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए खड़े थे। वहां पर पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। कल यानी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में अपने समकक्ष जेम्स मारापे के साथ भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे है। पापुआ न्यू गिनी से पीएम मोदी ने ट्वीट कर स्वागत के लिए पीएम जेम्स मारापे का आभार जताया है।

उन्होंने लिखा, पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। मैं हवाईअड्डे पर आने और मेरा स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं। यह बहुत खास इशारा है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मैं अपनी यात्रा के दौरान इस महान देश के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम मोदी के लिए मेजबान देश ने तोड़ी ये पुरानी परंपरा
पीएम मोदी का यह स्वागत बहुत खास है। उस देश में नियमों के अनुसार वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए