पाकिस्तान ने रिहा किए गए 22 भारतीय मछुआरे
पाकिस्तान ने आज 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। रिहा हुए सभी मछुआरों ने आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत में एंट्री ली। देश वापस लौटने पर सभी के चेहरों पर खुशी देखी गई। बता दें कि रिहा हुए लोग मछुआरों में ज्यादातर गुजरात के रहने वाले हैं। ये लोग मछलियां पकड़ते हुए गलती से पाकिस्तान की सरहद में दाखिल हो गए थे। इसके बाद पाकिस्तान पुलिस ने इन्हें पकड़ कर जेल में डाल दिया। अटारी-वाघा सीमा पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल सिंह ने बताया, ‘पाकिस्तान ने आज उन 22 मछुआरों को रिहा कर दिया जो 2021-22 में मछली पकड़ते समय पकड़े गए थे। उन्हें अलग-अलग सजा दी गई थी; किसी को 36 महीने, किसी को 1 साल, किसी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें रिहा कर दिया गया है और आज वे यहां पहुंचे, और हर कोई खुश है। रिहा हुए मछुआरों 18 गुजरात से, 3 दीव से और एक यूपी से है।”

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन