पाकिस्तान : पिकनिक मनाने आए 17 लोग बाढ़ में बहे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में शुक्रवार को स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता है। मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों के लाशों को कचरा गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया है। इस पर पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- जिला प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को 17 लोगों का एक परिवार स्वात नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए आया था। लोग नदी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। उनके रिश्तेदार बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए। ये लोग लगभग 45 मिनट नदी के बीच में ही फंसे रहे थे, लेकिन बहाव तेज होने के कारण नदी में डूब गए। रेस्क्यू टीम ने 9 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। चार को बचा लिया गया है। पाकिस्तान जिला प्रशासन के मुताबिक बचावकर्मी नदी किनारे पांच जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं और 80 से ज्यादा बचावकर्मी इसमें लगे हुए हैं। शुक्रवार को ही प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता शाह फहद ने बताया कि करीब 100 बचावकर्मियों ने 58 लोगों को बचा लिया है और लापता पर्यटकों की तलाश जारी हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन