बॉर्डर पर फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
बीकानेर।भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास ही स्थित गांव में एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। हवाई जहाज के खिलौने जैसा ये गुब्बारे का रंग इस बार थोड़ा अलग है। किसान के खेत में गिरे इस गुब्बारे के बारे में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को रिपोर्ट किया गया, जहां से आए अधिकारियों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। गांव 3 केजेडी के पास स्थित 2 केजेडी खेत में एक पाकिस्तानी गुब्बारा हवा में उड़ता मिला। खेत में काम कर रहे किसान रविन्द्र भादू ने इस गुब्बारे की पुलिस व बीएसएफ को सूचना दी। किसान ने बताया कि गुब्बारे पर पीएआई लिखा हुआ था, जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रतीक है। यह गुब्बारा खेत में गिरने से आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
किसान द्वारा दी गई सूचना के बाद बीएसएफ जी ब्रांच और सीआईडी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है व हवाई जहाज नुमा गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि यह गुब्बारा पाकिस्तान से सामान्य रूप से उड़ते हुए आया है या फिर यह किसी अन्य उद्देश्य से छोड़ा गया था। वर्तमान में अधिकारी घटनास्थल पर स्थित हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं। इससे पहले भी पाकिस्तानी गुब्बारा इस क्षेत्र में पाया गया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन