पाकिस्तान में कोरोना से एक हफ्ते में 4 मौतें
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में बीते एक हफ्ते में कोरोना की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग थे और ये लोग पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। ये सभी मौतें आगा खान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुई है। यहां पर बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, भारत में अब तक कोरोना के 261 नए मामले मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 95, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 नए केस मिले हैं। इन नए मामलों के लिए कोरोना के जेएन१ वैरिएंट को वजह माना जा रहा है।
कराची के श्वसन रोग एक्सपर्ट् डॉ. जावेद खान ने मीडिया को बताया कि पिछले हफ्ते से हर दिन 8 से 10 कोविड-19 के पॉजिटिव मामले देखे जा रहे हैं। वहीं, सिंध की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आजरा पेचुहो ने कहा कि फिलहाल पर मौजूदा हालात पर कुछ भी बयान नहीं दे सकती। पाकिस्तान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया- हमें बहुत कम सैंपल मिल रहे हैं, लेकिन उनमें से 10 से 20त्न सैंपल कोविड पॉजिटिव हैं। समस्या की गंभीरता समझने के लिए हमें और डेटा चाहिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए