इस दिन रहेगा सवैतनिक अवकाश
बीकानेर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दिवस 19 अप्रैल (शुक्रवार) को जिले में सार्वजनिक अवकाश होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा जारी आदेशानुसार 19 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (बी) के तहत मतदान के दिन सभी कर्मचारियों को मतदान दिवस को संवैतनिक अवकाश रहेगा।
जिले में स्थित सभी निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक कामगार को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देय होगा। साथ ही ऐसे कामगार, जो जिले से बाहर कार्यरत हैं, उन्हें भी अपने मतदान हेतु मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय है। मतदान दिवस के दिन जिले के समस्त विद्यालयों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित हैं, वहां मतदान दलों के रवानगी दिवस यानी 18 अप्रैल गुरुवार को भी अवकाश घोषित किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन