संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी को मिलेगी सफलता : बिशनाराम सियाग
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के रानी बाजार स्थित कार्यालय में शुक्रवार को देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की मीटिंग जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग में प्रदेश सचिव और लूणकरणसर तथा डूंगरगढ प्रभारी मनीष गोदारा, प्रदेश सचिव एवँ कोलायत प्रभारी प्रवीणा मेघवाल तथा प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया जगदीश मेघवाल सहित देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों ने शिरकत की। संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि मीटिंग में सात सूत्रीय एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया।

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी को विजयश्री दिला सकता है अत: हमें बूथ स्तर से जिला स्तर तक पार्टी संगठन को एकजुटता व आपसी सामंजस्य के साथ मजबूत करते हुए आगे बढऩा है। मीटिंग में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष गोंविदराम गोदारा, मोहनराम लीलड़, गणपतराम सीगड़, रामनिवास तर्ड आदि ने भी सम्बोधित किया।

कार्यशाला में नोखा शहर ब्लॉक अध्यक्ष, भागीरथ सारण, गोविंदराम गोदारा ब्लॉक अध्यक्ष लूणकरणसर, रामनिवास तर्ङ ब्लॉक अध्यक्ष नोखा, भंवरलाल सारण, मोहनलाल सारण, गौरव सिंह यादव, जितेंद्र यादव, बलराम छींपा, रमेश पँवार, सुंदर बैरड़, अरुण थोरी, ओमप्रकाश भादू ,राजपाल कुलहरी, पूनमचन्द भाम्भू, ओमप्रकाश गोदारा, महेंद्र गोदारा, सत्यनारायण, भंवरलाल नोखा, रामनिवास गोदारा पलाना मंडल अध्यक्ष, बुधराम सियाग, गोविंदराम साहू माणकासर, गोविंदराम गोदारा लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष, ओमप्रकाश सींवर, ओमप्रकाश खीचड़ बज्जू, गणपतराम सींगङ बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष, अनोपाराम बेनीवाल, सुनील गोदारा मंडल अध्यक्ष, बल्ले सिंह देवड़ा बीकमपुर मंडल अध्यक्ष, जगदीश सारण हंसराज बिश्नोई, पुखराज गोदारा अंबाराम इणखिया आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन