ओरण परिक्रमा में सेना के जवान और पुलिस में हुई झड़प
बीकानेर। बीकानेर के देशनोक में भारतीय सेना के जवान के साथ पुलिस ने मारपीट की। सिर पर डंडों से जमकर वार किया। पुलिस ने जवान को गिरफ्तार किया है। ओरण परिक्रमा के दौरान जवान का पुलिस से विवाद हो गया था। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया- जवान श्रीराम कस्वां गुरुवार शाम को करणी माता की ओरण यात्रा कर रहा था। जेगला फांटे पर ओरण परिक्रमा की यातायात व्यवस्था की जा रही थी। इस दौरान जवान पुलिस से उलझ गया और यातायात व्यवस्था में सहयोग नहीं किया।

उन्होंने बताया- जवान अपनी गाड़ी नो एंट्री में ले जाना चाहता था, जिसे रोकने पर उसने एक पुलिसकर्मी विजयपाल के साथ मारपीट की। साथ ही महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की की। इस दौरान उसके भी सिर में चोट लगी। जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं जवान श्रीराम कस्वां ने भी शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन