ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल
पाकिस्तान से सटे राज्यों में ब्लैक आउट, एयर स्ट्राइक की ड्रिल पूरी
नई दिल्ली। ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को देश के 6 राज्यों जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल हुई। शाम 5 बजे से रात 9 बजे के दौरान एयर स्ट्राइक, अटैक और ब्लैक आउट की ड्रिल को पूरा किया गया। सबसे पहले सभी 6 राज्यों के कई जिलों में एयर स्ट्राइक, बॉम्ब ब्लास्ट, फायरिंग, इमारत में आग लगने पर स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसकी ड्रिल को पूरा किया गया। पुलिस, प्रशासन, स्ष्ठक्रस्न, फायर ब्रिगेड और वॉलंटियर्स की टीमें इसमें शामिल हुईं। ड्रिल के दौरान इमारत में आग लगने पर लोगों को बाहर निकालने, घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर मेडिकल हेल्प देने, एम्बुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजने, इमारतों में लगी आग पर काबू पाने की ड्रिल को अंजाम दिया गया। इस दौरान बिना देर किए क्विक रिस्पॉन्स देने पर फोकस किया गया।
रात 8 बजे से 9 बजे के बीच इन राज्यों में ब्लैक आउट रहा। सायरन बजने के साथ ही कई जिलों में 15 मिनट, कहीं 20 से 25 मिनट तो कहीं 30 मिनट तक ब्लैक आउट रहा। इस दौरान पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग करती रहीं। लोगों को सतर्क किया गया। इन राज्यों में पहले ये मॉक ड्रिल 29 मई को होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था। इसके बाद नई तारीख आज की तय की गई थी। 7 मई के बाद दूसरी बार पाकिस्तान से बॉर्डर शेयर करने वाले इन राज्यों में मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया है। 7 मई को 244 शहरों में ड्रिल की गई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए