कोलायत में खुला ट्रोमा सेंटर, 24 घंटे मिलेगी सेवाएं
बीकानेर, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को कोलायत के उप जिला अस्पताल में ट्रोमा सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री भाटी ने कहा कि ट्रोमा सेंटर प्रारम्भ होने से क्षेत्र में आपात स्थिति वाले मरीजों को अत्याधुनिक और त्वरित राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले में पीबीएम अस्पताल के बाद किसी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रारम्भ होने वाला यह पहला ट्रोमा सेन्टर है। कोलायत नेशनल व स्टेट हाईवे से जुड़ा हुआ है।
ऐसे में दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को इस ट्रोमा सेंटर से त्वरित इलाज मुहैया करवा कर जान बचाई जा सकेगी। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में श्रीकोलायत में ट्रोमा सेन्टर स्वीकृत किया था। इसे बनाने में दो करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एक करोड़ 34 लाख रुपये के उपकरण व अन्य सामग्री खरीद की जायेगी । इस सेंटर में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

सेंटर में चिकित्सकों 6 पद तथा नर्सिंग स्टाफ के 10 पद स्वीकृत हुए हैं। सेंटर में तीन पद सरजन डॉक्टर तथा तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल है। कुल 11 बैड की सुविधा रहेगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.अबरार, जिला परिषद सदस्य मदन लाल मेघवाल, बजरंग पंवार, झंवरलाल सेठिया, मनरेगा लोकपाल किशोर सिंह, पंचायत समिति सदस्य खेमाराम मेघवाल, अधिशाषी अभियन्ता एन आर एच एम जे पी अरोड़ा ,उपखण्ड अधिकारी कोलायत प्रदीप चाहर, विकास अधिकारी मांगीलाल, लालाराम, प्रधान पुष्पा देवी सेठिया, शिवलाल, मंडाल सरपंच हुकमाराम, बीसीएमओ डॉ राकेश कुमार, भंवरलाल उपाध्याय, झझू सरपंच धम्मू राम सहित अनेक कार्मिक व अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन