ओपन माइक नाइट : ‘अपनी आवाज को दो उड़ान’ में शायरी व जोक्स की मची धूम, महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन महिला विंग (जीतो) द्वारा गुरुवार को ओपन माइक नाइट : ‘अपनी आवाज को दो उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीतो महिला विंग की चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा को मंच मिले, उन्हें खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिले इसी उद्देश्य हेतु ओपन माइक नाइट : ‘अपनी आवाज को दो उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकम में सभी प्रतिभागियों ने को दो मिनट दिए गए जिसमें कविता, कहानी, डायलॉग, जोक्स, सिंगिंग व शायरी की प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन में रेणु गुजरानी, मुकुल दस्सानी, कोमल सुखलेचा, नीलम सेठिया, शारदा बोथरा, शारदा डागा, कविता चौपड़ा, राखी कोचर, ममता कोचर, विनिता सावनसुखा, प्रियंका बैद, मधु श्रीश्रीमाल, मिथिला भूरा, उर्मिला बैद, रेखा बोथरा व कल्पना कोचर आदि की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन