ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद ही बन सकेंगे अग्निवीर
जयपुर। भारतीय सेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। जिसके तहत अग्निवीर बनने से पहले अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद उनका फिजिकल और मेडिकल परीक्षण होगा। भर्ती रैलियों में भीड़ को कम करने के लिए यह कवायद शुरू की जा रही है।
भारतीय सेना के डीडीजी भर्ती राजस्थान के ब्रिगेडियर जगदीप चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। उसमें चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल व मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद भी मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए सेंटर भी बनाए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी पसंद के पांच सेंटर चुन सकेंगे। उन्हें परीक्षा की तिथि और सेंटर आदि की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि नई भर्ती के लिए आवेदन 16 फरवरी से ही शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 15 मार्च तक ही आवेदन कर सकेंगेे।
राज्य के भर्ती निदेशक कर्नल कैलाश झा ने बताया कि भर्ती रैली में बहुत युवा आते थे। फिजिकल व मेडिकल टेस्ट के दौरान भीड़ रहती थी। इसमें सेना को भी काफी संसाधन जुटाने पड़ते थे। अभ्यर्थी भी परेशान होते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए