एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज में 9 देहदान स्वरूप हुई प्राप्त, 72 जनों ने संकल्प पत्र भरे
महर्षि दधीचि का हुआ पूजन, देहदानियों के परिजनों का किया सम्मान
बीकानेर। महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में महर्षि दधीचि का पूजन एवं देहदान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान डॉ. गरिमा खत्री ने देहदान के क्षेत्र में एनाटॉमी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान मेडिकल कॉलेज में 9 देहदान स्वरूप प्राप्त हुई।

इसी प्रकार देहदान के 72 संकल्प पत्र प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने देहदान हेतु आम जनता को प्रोत्साहित किए जाने के और अधिक प्रयास किए जाने की सलाह दी।इस दौरान अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, डॉ. जितेंद्र आचार्य और मोहन व्यास सहित एनाटॉमी विभाग के चिकित्सक तथा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान देहदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन