एक पेड़ समाज के नाम अभियान : दशनाम गोस्वामी समाज बंधुओं ने लगाए सैकड़ों पेड़
बीकानेर। वैश्विक असुंतलन में पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए दशनाम गोस्वामी समाज ने एक पेड़ समाज के नाम अभियान के तहत रविवार को गुसाईयों की बगेची, दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, बीकानेर में सामाजिक बंधुओं ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में संपूर्ण बीकानेर शहर से अलग अलग स्थानों पर रहने वाले सामाजिक सदस्यों ने गुसाईयों की बगेची पहुंचकर न केवल पेड़ लगाए बल्कि पेड़ों को अपने नाम से गोद लेकर उनके पालन पोषण का भी संकल्प लिया। पौधारोपण के पश्चात समाज की बैठक आहूत की गई जिसमें सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। सामाजिक कुरीतियों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को सचेत करते हुए अपना घर कुरीति और नशा मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में शिव पुरी, दिलीप पुरी, मुकेश गिरी, नत्थू गिरी, घनश्याम पुरी, सुभाष गोस्वामी, राजू पुरी, महावीर बन, महेंद्र पुरी, जुगल पुरी, गौरीशंकर पुरी, राहुल गिरी, गौतम गिरी, रमेश पुरी सहित सैकड़ों सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन