जमीनी विवाद में डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इनमें मारपीट में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार परदेशियों की बगेची के पीछे निर्माण कार्य को लेकर दो परिवारों में लाठी-भाटा जंग हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया।
इस मारपीट में मारपीट में 39 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी हनुमान, 42 वर्षीय मंजू गहलोत पत्नी विष्णु, 50 वर्षीय विष्णु पुत्र भंवरलाल, 15 वर्षीय हंसराज पुत्र हड़मान का पीबीएम में इलाज चल रहा है। इसके अलावा मनीष सोलंकी, किसन, मोहित, विजया, गुडिय़ा व अन्य को चोटें आई है। जिनको प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पता चला है कि इन परिवारों में पहले से ही जमीनी विवाद के अनेक बार मारपीट हो चुकी है और परस्पर मामले भी दर्ज है। एक माह पहले भी इस प्रकार मारपीट का मामला हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर सुरक्षा की मांग भी की थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन