विश्व रिमेम्बरेंस दिवस पर ट्रोमा सेंटर में चिकित्साकर्मियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय द्वारा विश्व रिमेंबरेंस दिवस पर रविवार को पीबीएम ट्रोमा सेंटर में चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचाव का संकल्प लिया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं में काल कवलित आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ट्रोमा सेंटर निदेशक डॉ बीएल खजोटिया ने बताया कि हमारे देश में कुल 4,80,583 सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिनमें 1,17,682 सर्वाधिक 68 प्रतिशत मौतें ओवर स्पीड के कारण हुई। उन्होंने बताया कि 9,432 मौतें रोंग साइड, 3,674 मौतें नशे में ड्राइविंग, 2,889 वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए, 818 ट्रैफिक लाइट का उल्लंघन करते तथा 38,400 अन्य कारणों से मौतें हुई। उन्होंने कहा कि दुपहिया और पैदल चलने वाले सबसे ज्यादा शिकार हैं, इससे यह सीधा सबक है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पांच स्तंभों यथा सुरक्षित सड़क, सुरक्षित वाहन, सुरक्षित वाहन ड्राइविंग तथा उसके बाद ट्रॉमा सेंटर की विशेष भूमिका है। जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में परिवहन विभाग सतत कार्यशील है। ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ एलके कपिल ने कहा कि हमारे युवाओं को बचपन से ही सड़क सुरक्षा के संस्कार दिए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी के चिकित्सक एवं स्टाफ 24 घंटे तैनात रहते हैं। आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त चिकित्सकों को बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में त्वरित इलाज के लिए हमेशा एक्सरे, सिटी स्कैन, ऑपरेशन थियेटर, लैब आदि कार्यरत रहते हैं।

मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉ बी एल खजोटिया के नेतृत्व में ट्रॉमा स्किल्ड सेंटर प्रारंभ किया जाएगा जिसमे विभिन्न विभागों, समाजसेवियों, सड़क किनारे कार्यरत लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लेखक अशफ़ाक कादरी ने विश्व रिमेंबरेंस दिवस पर पत्रवाचन किया। इस दौरान समाजसेवी हरिकिशन राजपुरोहित, डॉ जेपी कड़वासरा ने भी अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक करनाराम, प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी राजपुरोहित ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ बीएल खजोटिया, सीएमओ डॉ एलके कपिल, असोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरेन्द्र चोपड़ा, डॉ समीर पंवार, डॉ रतिराम मीणा, नर्सिंग अधीक्षक राजकुमार शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ शीतल पंवार सहित ट्रॉमा सेंटर के विभिन्न विभागों के चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दुर्घटनाओं में काल कवलित व्यक्तियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन