जिस पर गुरु की कृपा होती है उस पर सब ग्रह-नक्षत्रों और साक्षात् ईश्वर का स्नेह बरसता है : नरसी कुलरिया
कुलरिया परिवार ने सालमनाथ धोरे पर किया गुरु पूजन, संत-महात्माओं का किया अभिनंदन
बीकानेर। ईश्वर और मनुष्य के बीच जो सेतु व पुल है वही गुरु है। कहा भी गया है ‘गुरु बिना ज्ञान नहीं….Ó और ज्ञान होगा तभी ईश्वर मिल पाएंगे। अर्जुन को दिव्य ज्ञान श्रीकृष्ण को गुरु रूप में स्वीकार करने के बाद मिला। यह उद्गार देश के सुविख्यात भामाशाह नरसी कुलरिया ने सुजानदेसर स्थित सालमनाथ धोरे पर आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान व्यक्त किए। भामाशाह नरसी कुलरिया ने कहा कि सद्गुरु ही अपने शिष्य की धारणाओं को सही दिशा देता है, सद्गुरु ही अनुभव कराता है कि भगवान केवल जिंदगी देता है, पर जिंदगी का उपयोग करना सीखना पड़ता है। यहीं से व्यक्ति में जागरण प्रारम्भ होता है। जैसे माता-पिता जन्म देते हैं, पर कत्र्तव्य पूरा करके जिंदगी स्वयं जीनी पड़ती है। हर महानता के पीछे एक शक्ति दिखाई देती है, वह गुरु की शक्ति है।

सारे महान व्यक्तियों के सामथ्र्य के पीछे समर्थ गुरु की शक्ति होती है। इस धरा पर गुरु द्वारा स्थापित असंख्य तीर्थ भी हमें सम्हालते हैं। अकाल मृत्यु का योग तक टालते हैं। वास्तव में तीर्थ, गुरु व संत आरोग्य देने, भाग्य बदलने व अकाल मृत्यु को टालने तक में सक्षम होते हैं। श्रीश्री 1008 गुरुदेव सालमनाथजी महाराज के परम शिष्यश्री शिवमुनिनाथजी महाराज का तथा पूज्य गुरु श्रीफकडऩाथजी महाराज का पूजन किया गया।
गुरु पूजन के साथ ही महादेव का अभिषेक व पूजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मलीन संतश्री दूलारामजी कुलरिया व गौसेवी पदमारामजी कुलरिया के अनुज उगमाराम कुलरिया, मघाराम कुलरिया, भंवर कुलरिया, नरसी कुलरिया, शंकर कुलरिया, धरम कुलरिया, दीपक कुलरिया, अशोक-जय कुलरिया, एसएचओ परमेश्वर सुथार, रामनिवास माचरा, जालूराम धामू, कानाराम माकड़, प्रेम कुलरिया, विनोद कुलरिया, डीपी सुथार, पुखराज सुथार व पप्पू सैन सहित सभी ने पूजा अर्चना की। सामाजिक कार्यकर्ता अरिहन्त बुच्चा ने बताया कि सालमनाथ धोरा धाम के जीर्णोद्धार के बाद आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुमटी पर ध्वजा व कलश स्थापित किए गए। इसके साथ ही आश्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर शिवजी बद्रीजी सुथार व अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। संत-महात्माओं को प्रसादी के साथ गुरुदक्षिणा प्रदान की गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन