पीबीएम की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त से की मुलाकात
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात की। इस बैठक में एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. देवेंद्र चौधरी सहित मेडिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिय़ा उर रहमान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जावेद पडि़हार, जिला महासचिव मनोज किराडू, प्रवक्ता विकास तंवर आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों और उनके परिजन भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीबीएम अस्पताल में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान टेंडर प्रक्रिया, दवाइयों की कमी, स्टाफ के ड्रेस कोड, पीबीएम परिसर में चोरी छुपे बिक रहे नशे पर लगाम सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन