फोटो खिंचवाने की बात पर कांग्रेस के दो नेताओं में हुई खींचतान
बीकानेर। बीकानेर में बुधवार को हास्यास्पद घटना घट गई और लोग इस घटना से अवाक रह गए। बीकानेर कांग्रेस के दो नेता ऐसी बात पर उलझ गए जिसको सोचने से ही हंसी आजाती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस आयोजन में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी, राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ खानू खान बुधवाली सहित कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

उसके बाद भी काफी समय तक दोनों नेताओं में तू-तू, मैं-मैं होती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहता सराय में नए हज हाउस के शिलान्यास मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद व प्रदेश सचिव जियाउर रहमान के बीच फोटो खिचवाने के लिये आगे खड़े होने को लेकर आपस में खींचतान हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान प्रदेश हज कमेटी के जावेद पडिहार, साजिद सुलेमानी, अब्दुल मजीद खोखर, डॉ मिर्जा हैदर बेग, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टो ने मामले को संभाला।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन