अब इतने ही समय कर सकेंगे आतिशबाजी… जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश
मजिस्ट्रेट एवं जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने दीपावली के त्योंहार पर जिले में केवल ग्रीन आतिशबाजी के बेचने और चलाने की अनुमति जारी की है। यह आदेश 10 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार ग्रीन आतिशबाजी दीपावली के त्योंहार पर रात 8 से 10 बजे तक ही अनुमत होगी। आदेश में बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियोंका प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में स्थित पेट्रोलियम और उससे बने पदार्थों के संस्थान जैसे पेट्रोल पंप, गैस गोदाम, गैस बॉटलिंग प्लांट आदि के अनुज्ञापित क्षेत्र और उससे 500 मीटर की परिधि में पटाखे या आतिशबाजी के पूर्ण प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए हैं।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आदेश जारी कर वर्ष 2023 के लिए धनतेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार 10 नवंबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन