पुरानी रंजिश : युवक पर नुकीले सूए से किए वार, मामला दर्ज
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में युवक के साथ नुकीले सूए से वार करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दम्माणी चौक निवासी शशिकांत जोशी पर जनेश्वर भवन के पास ऋषभ पुरोहित ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शशिकांत की पीठ पर बर्फ तोडऩे वाले नुकीले सूए से गर्दन और चेहरे पर वार किया। शशिकांत का पीबीएम में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घायल के पर्चा बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि करीब चार साल पहले दाऊलाल पुरोहित की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और आरोप लगा रविकांत जोशी पर। रविकांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ वह फिलहाल जमानत पर है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
अब मृतक दाऊलाल के भाई ऋषभ ने आरोपी रविकांत के भाई शशिकांत पर हमला किया है। शशिकांत पीबीएम में मेल नर्स है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन