अधिकारियों की उदासीनता से त्रस्त लोगों ने यूआईटी का किया घेराव
बीकानेर। मंगलवार को सर्वोदय बस्ती निवासियों ने यूआईटी का घेराव किया। बताया जा रहा है कि यूआईटी में अचानक लोगों का आना शुरू हुआ देखते ही देखते इतनी भीड़ हो गई। भीड़ में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। सर्वोदय बस्ती के लोगों को का कहना था कि पट्टे नहीं मिल रहे हैं और नगर निगम बार-बार अतिक्रमण बताते हुए तोड़ रहा है। पीने के पानी और बिजली आपूर्ति को लेकर भी स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं।

पट्टों के साथ ही सड़क, नाली, लाइट, बारिश के दौरान बंद पड़े नालों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। भारी भीड़ पहुंचने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे भीड़ को नियंत्रित करके एक प्रतिनिधि मंडल की अधिकारियों के साथ बातचीत करवाई गई। इन लोगों का आरोप है कि किसी भी समस्या के लिए यूआईटी के पास नहीं है। सीट पर अधिकारी बैठते ही नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी सीट पर बैठने के बजाय इधर-उधर रहते हैं। पट्टा वितरण करने के बजाय चक्कर कटवाये जा रहे हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन