सड़क हादसे में नर्सिंगकर्मी घायल, पत्नी की मौत
बीकानेर। देशनोक के पास उदयरामसर गांव के पास नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कार और थार गाड़ी की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर के चलते ये हादसा हुआ। पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के नर्सिंग कर्मचारी का परिवार इस कार में जा रहा था। नर्सिंग कर्मचारी पदम सिंह खुद हादसे में गंभीर घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी कांता कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल पदम सिंह और रेणु को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार का अधिकांश हिस्सा धंस गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन