नर्सेज आंदोलन 15 दिवस के लिए स्थगित
बीकानेर। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक मंडल की आज सरकार के साथ चिकित्सा एवं वित्त स्तर की सकारात्मक वार्ता हुई है। संघर्ष समिति के संरक्षक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि वार्ता में गैर वित्तीय मांगों पर सहमति बनी है तथा वित्तीय मामलों के लिए एक हाई पॉवर समिति का गठन किया गया जिसकी रिपोर्ट 15 दिन में सरकार को सौंपी जाएगी। उपरोक्त वार्ता के पश्चात प्रांतीय समिति ने राज्यव्यापी नर्सेज आंदोलन की समस्त आन्दोलनात्मक गतिविधियों (गेट मीटिंग व 5 सितम्बर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार) को 15 दिवस के लिए स्थगित किया गया है। अगला निर्णय 15 सितंबर को प्रांतीय समिति द्वारा लिया जायेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन