अस्पताल के सामने न्यूड होकर बैठी नर्स
जयपुर। सुबह सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सामने एक महिला कपड़े खोलकर डिवाइडर पर बैठ गई। जब लोगों ने महिला को कपड़े पहनने के लिए बोला तो मना कर दिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इसके बाद एसएमएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को कपड़े पहनाकर थाने ले गई।

एसएचओ एसएमएस थाना नवरत्न धूलिया ने बताया- महिला करीब 36 साल की है। अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि वह 2020 से एपीओ चल रही है। महिला ने इस संबंध में कई बार सीनियर मेडिकल ऑफिसर से भी बात की। उसे अभी तक बहाल नहीं किया गया। जानकारी में यह भी आया है कि महिला ब्यावर में तैनात थी। उसका तबादला अजमेर कर दिया गया था। महिला के बारे में जानकारी के लिए उसके परिवार को एसएमएस थाने बुलाया गया है।
कार्य में लापरवाही और बिना बताए ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के चलते ब्यावर के पूर्व पीएमओ (प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर) डॉक्टर दिलीप चौधरी ने नर्स को एपीओ कर दिया गया था। एसएचओ ने बताया- महिला मानसिक रूप से बीमार नहीं लग रही है। उसने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए इस तरह की हरकत की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए