अब महिलाओं का लगेगा हाफ टिकट
राजस्थान में महिलाओं को एक अप्रैल से रोडवेज बस में आधा किराया देना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में भाषण में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा की थी, जो अगले महीने से लागू होगी। हालांकि 50 फीसदी की छूट केवल साधारण श्रेणी की बसों में ही मिलेगी।

एसी, स्लीपर कोच या स्टार लाइन बसों में महिलाओं को पहले की तरह 30 फीसदी की ही छूट मिलेगी। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को आज मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में राज्य में रोडवेज की ओर से महिलाओं को किराये में 30 फीसदी की छूट दी जाती है। ये छूट राजस्थान की सीमा के अंदर दी जाती है, जो सभी श्रेणी एसी, स्लीपर, स्टार लाइन में मिलती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए