अब ट्रेफिककर्मी छाते लिए नजर आयेंगे ट्रेफिक पॉइंट पर
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ तपती धूप में खड़े ट्रेफिक पुलिस के जवानों को धूप से बचाने के लिए छाते वितरित करेगा। इस प्रकल्प की शुरुआत बीकानेर जिला उद्योग संघ में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी व पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान द्वारा की गई। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि आईजी ओमप्रकाश पासवान की प्रेरणा से बीकानेर की तपती गर्मी में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने वाले ट्रेफिक के जवानों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलवाने हेतु छातों का वितरण करवाया जाएगा। इस अवसर पर राजेश चूरा, शिवकिशोर अग्रवाल, मगनसिंह राजवी, उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, सतीश गोयल, पारस डागा, मांगीलाल सुथार आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन