अब लॉरेंस के गुर्गे विद्यार्थियों को भी देने लगे धमकी
जयपुर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक युवती को धमकी भरा कॉल किया गया। कॉल करने वाले बदमाश ने धमकाया- तेरे मर्डर की 5 लाख रुपए सुपारी मिली है। पुलिस को बताया तो क्कत्र से उठा लूंगा। धमकी भरे कॉल की शिकायत पीडि़ता ने शिवदासपुरा थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सुरेश सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया – 9 सितम्बर की रात 10.39 बजे श्याम नगर की रहने वाली आयुषी अग्रवाल के मोबाइल पर अननॉन नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले अनजान व्यक्ति ने कहा- मैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। तेरा मर्डर करने के लिए मुझे 5 लाख रुपए की सुपारी दी गई है। पीडि़ता ने कॉल काट दिया। उसके बाद धमकी देने के लिए दो बार लगातार कॉल किया गया। डर के मारे आयुषी ने कॉल पिक नहीं किया। कॉल नहीं उठाते देखकर बदमाश ने धमकाने के लिए दो मैसेज किए। मैसेज में लिखा- कॉल अटेंड कर, पुलिस को अगर कॉल किया तो क्कत्र से उठा लूंगा। मर्डर की धमकी मिलने पर पीडि़ता ने तुरंत परिवार को कॉल किया।

परिवार को कॉल कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने के बारे में बताया। परिजन देर रात ही क्कत्र से उसे अपने घर ले गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर मोबाइल नंबर के आधार पर शिकायत दी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आतंकवादी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल सुरेश सिंह का कहना है- शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस जल्द मामले के खुलासे करने में जुटी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए