अब देशनोक में भी रुकेगी ये ट्रेन
बीकानेर देशनोक के निवासियों की मांग पर गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा का देशनोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है। इस रेल का सोमवार को देशनोक रेलवे स्टेशन से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मेघवाल ने कहा देशनोक वासियों की मांग पर बीकानेर-दादर-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा का ठहराव अब से नियमित होगा। देशनोक रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण का कार्य जल्दी शुरू होगा। अमृत भारत स्टेशन के तहत 16 करोड़ की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन पर भी काम होगा। इसका प्रोजेक्ट तय हो गया है। अब रेलवे स्टेशन की ऊंचाई के साथ दो प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा।

देशनोक वासियों की मांग पर आरक्षण काउंटर भी 6 से 8 घंटे खुला रहेगा। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि बीकानेर से आने और जाने वाली सभी रेलगाडिय़ों का देशनोक में ठहराव होना चाहिए। दरअसल, दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग देशनोक में करणी माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। दादर-बीकानेर एक्सप्रेस की तरह जोधपुर जम्मूतवी का ठहराव की मांग भी कानून मंत्री के समक्ष रखी गई। इस पर मेघवाल ने कहा कि रेल मंत्रालय से विमर्श करेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन