अब तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर रहेगी पुलिस की नजर
बीकानेर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा ने ट्रैफि़क को लेकर एक्शन प्लान जारी किया है। आईजी ने रेंज के सभी एसपी को जनता की सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी के साथ नियमों को सख्ती से पालन करवाने केआदेश जारी किए हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिलों में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करना। पुलिस अधीक्षकों को हॉटस्पॉट्स की पहचान कर विशेष कार्ययोजना बनाने व थानाधिकारियों को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक विशेष अभियान चलाने होगें। आईजी शर्मा ने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग अभियान को सख्ती से लागू करें। तेज रफ्तार वाहनों पर रडार और हेल्थलाइजर मशीन से निगरानी व हाईवे पर, स्कूल-अस्पताल के पास यातायात सुरक्षा बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने और ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य करने के आदेश जारी किए। पुलिस को रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। निर्देशों की अवहेलना की गई तो सख्त कार्रवाई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन