असली टीटीई के हत्थे चढ़ा नकली टीटीई
राजधानी जयपुर में मंगलवार को सुबह एक अजीब मामला सामने आया। जहां जयपुर जंक्शन पर एक फर्जी टिकट चैकिंग स्टाफ के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात है कि वह ट्रेन की बजाय स्टेशन से बाहर निकलते वक्त पकड़ा गया। इस संबंध में जयपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के.के. मीणा ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार सुबह स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों की टिकट चैकिंग हो रही थी।

इस दौरान शिवपुरी निवासी आरोपी रिंकू पाल से स्टाफ ने टिकट मांगी तो उसने खुद को टिकट चैकिंग स्टाफ बताया। उसने टीटीई की ड्रेस भी पहन रखी थी। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुद को फर्जी टीटीई होना स्वीकार किया। उसके बैग की तलाशी में फर्जी आइडी कार्ड मिला। वह कोटा से आया था और उसने यात्रियों के टिकट चैक करने की बात बताई। इसके बाद उसे आरपीएफ को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए