नशे के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर पत्थर से सिर फोड़ा
बीकानेर। काम से लौट रहे युवक से बदमाशों ने नशे के लिए रुपयों की डिमांड कर डाली। युवक ने इनकार किया तो बदमाश ने सड़क पर पड़ा पत्थर उसके सिर में दे मारा। इसके बाद युवक डरकर भागने लगा तो उसका पीछा किया और मारपीट कर डाली। युवक के सिर पर 11 टांके आए हैं। मामला रविवार करीब साढ़े आठ बजे श्रीरामसर रोड का है। नयाशहर पुलिस थाने के एएसआई सुरेश यादव ने बताया- कुशाल पुरी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

उसने बताया कि तीन मार्च की रात वो अपने ऑफिस से घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसके मोहल्ले में रहने वाले प्रदीप पुरी उर्फ गटिया ने उसे बीच रास्ते में रोका। नशे के लिए रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने को बोलकर वो जाने लगा तो सड़क पर पड़ा एक पत्थर उसके सिर पर मार दिया अब उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एएसआई सुरेश यादव ने बताया कि अब तक प्रदीप के घर पर कई बार दबिश दी गई लेकिन पकड़ में नहीं आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन