रेलवे में जॉब दिलाने के नाम पर युवक से 4.5 लाख रुपए ठगे
बीकानेर। रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का एक मामला कोटगेट थाने दर्ज किया गया है। रानी बाजार में छप्पन भोग के सामने रहने वाले पवन कुमार सिकवाल अपने बेटे राघव को सरकारी नौकरी लगवाना चाहते थे। इस संबंध में उन्होंने परिचितों से बात की। इसी दौरान एक गिरोह के लोग उस तक पहुंच गए। मूल रूप से पश्चिम बंगाल में रहने वाले पवन को बिहार के नीरज पांडे और दीवाकर पांडे, पश्चिम बंगाल के आकाश शर्मा और रोहित शॉ के अलावा सतीश चौधरी, शिव कुमार चौधरी ने मुलाकात की। इन लोगों ने पवन से साढ़े 4 लाख रुपए की मांग रखी। जैसे-तैसे पवन ने साढ़े 4 लाख रुपए दिए। रुपए देने के बाद पांचों युवक फरार हो गए। न तो नौकरी दिलवाई और न ही रुपए वापस दिए। इस पर पवन ने कोटगेट पुलिस को घटना की पूरी सूचना दी। मुलाकात करने पर रुपए देने से इनकार कर दिया। इस पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल हेतराम को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन