नीतीश 9वीं बार बिहार के सीएम बने, बोले-जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा
एक दशक में अपने पांचवें उलटफेर में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आज पटना के राजभवन में 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ उन्होंने देश में सबसे ज्यादा बार सीएम पद की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज शाम 5 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एनडीए गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
इनके अलावा जदयू-भाजपा गठबंधन वाली नई सरकार में जदयू नेता विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह समेत 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। बिहार में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा, बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं, विपक्ष ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। कितनी बार बदलेंगे, कितनी बार बहाना ढूंढेंगे…यह आत्मघाती कदम जो उन्होंने उठाया है यह उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी कदम है, आने वाले समय में उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा। भाजपा ने पिछले साल कहा था कि नीतीश के लिए उनके दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। इसी बीच एक बार फिर से उनसे हाथ मिला लिया है। नीतीश के राजभवन पहुंचने से कुछ देर पहले आज सुबह भाजपा विधायकों और राज्य नेताओं ने एक बैठक की। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि सभी बीजेपी विधायकों ने सर्वसम्मति से बिहार के लोगों के कल्याण के लिए फिर से बीजेपी-जेडीयू सरकार बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन