नीति आयोग ने बीकानेर की डॉ. अर्पिता गुप्ता को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा
बीकानेर। समाजसेवी व शिक्षिका डॉ. अर्पिता गुप्ता को लखनऊ उत्तर प्रदेश की नीति आयोग के तत्वावधान में विजन वैलनेस संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। संस्थान के संस्थापक व डायरेक्टर शिवम मिश्रा ने बताया की राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करना है। डॉ.गुप्ता का चयन पिछले कई वर्षों से कच्ची बस्ती व झुग्गी-झोपडिय़ों के बच्चों को दी जाने वाली नि:शुल्क कोचिंग व निजी स्तर पर संचालित गुरुकुल पद्धति पर आधारित चैरिटेबल विद्यालय जिसमें शिक्षा के साथ संस्कृति व संस्कार का ज्ञान भी बच्चों को दिया जाता है। महामारी के समय पर 5000 से अधिक ऑनलाइन बच्चों को शिक्षित करना को देखकर किया गया है। साथ ही डॉ. गुप्ता द्वारा समय समय पर ज़रूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भी दी जाती है क्युकि उनका उद्देश्य कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। सह संस्थापक काजल यदुवंशी ने कहा डॉ गुप्ता का व्यक्तित्व सच में प्रेरणादाई है। डॉ. गुप्ता का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के इर्द-गिर्द नहीं घूमनी चाहिए बल्कि इसमें व्यक्तिगत कौशल और क्षमताओं की वृद्धि भी शामिल होनी चाहिए, ताकि युवाओं को करियर के साथ जीवन को भी एक आकार मिले।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन