नौ मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर नौ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रिडमलसर स्थित तंवर मेडिकल स्टोर, आडसर पुरोहितान स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, करणी इंडस्ट्रीज एरिया रोड नंबर 2 स्थित श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 3 मार्च तक 5 दिनों के लिए, कोठारी हॉस्पिटल के पास स्थित शक्ति मेडिकोज, रीको इंडस्ट्रीज एरिया खारा स्थित सिद्धिविनायक मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 5 मार्च तक 7 दिनों के लिए, सुरजनसर स्थित श्री राम मेडिकोज, हिम्मतसर स्थित श्री तिवाडी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बागड़सर स्थित साक्षी मेडिकोज तथा आडसर बास स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 8 मार्च तक 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन