बीकानेर से नौ उम्मीदवार मैदान में
बीकानेर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि कुल नौ प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामनिर्देशन पत्र भरने के आखिरी दिन बुधवार को आठ प्रत्याशियों द्वारा 12 नामांकन दाखिल किये गये। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में अर्जुन राम मेघवाल ने चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गोविंद राम मेघवाल ने दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी के रूप में खेताराम तथा 5 अन्य प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक-एक नामनिर्देशन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोपीचंद मेघवाल, पुखराज नायक, बाबुलाल, रतनी देवी तथा आत्माराम गुजराती द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सत्यनारायण देवड़ा ने नामांकन दाखिल किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने बताया कि 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 30 मार्च दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन