नाइट ड्यूटी ऑफ के बाद महिला गार्ड ने ट्रेन के आगे कूद कर की सुसाइड
बीकानेर। बीकानेर सेंट्रल जेल में काम करने वाली महिला गार्ड ने शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मौत का कारण भी लिखा है। सुसाइड नोट में पारिवारिक कारण बताया गया है। महिला का नाम प्रेम कंवर उम्र 27 वर्ष पति का नाम हरेंद्र सिंह निवासी रामपुरा बस्ती, बीकानेर है। सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत और खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सोएब मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए जहां डॉक्टरी मुआइना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मुक्ता प्रसाद थाना अधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि जानकारी अनुसार, प्रेम कंवर की शुक्रवार रात जेल में नाइट ड्यूटी की थी, वो जेल से सुबह करीब सवा पांच बजे निकली थी।

ड्यूटी ऑफ करने के बाद अल्टो कार में घर जा रही थी। अचानक रेल पटरियों के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। मूल रूप से चूरू की रहने वाली प्रेम कंवर का विवाह डेढ़ साल पहले ही हुआ था। प्रेम कंवर के कोई संतान नहीं थी। प्रेम कंवर सब इंस्पेक्टर बनने के लिए एग्जाम की तैयारी कर रही थी। एक दिन पहले तक वो अपने एक दोस्त के यहां थी। वहां भी सब इंस्पेक्टर एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उसने किसी तरह की कोई परेशानी भी अपने दोस्तों और स्टॉफ से शेयर नहीं की थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन