बैंक में युवक की बैग से निकाले डेढ लाख रुपये
बीकानेर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अंबेडकर सर्किल शाखा से रुपए लेकर बाहर जा रहे एक युवक के बैग से दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। घटना के चौबीस घंटे बाद कोई महिला पुलिस की पकड़ में नहीं आई है। कोटगेट पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच चल रही है। कोटगेट थाना इंचार्ज मनोज शर्मा ने बताया कि चौतना कुआ स्थित खादी मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र सिंह की ओर से कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी गई है।
उसने एसबीआई बैंक की अंबेडकर सर्किल से चार लाख रुपए निकाले थे। रुपए लेकर बैग में डाले और बाहर निकल गया। वहां पहले से खड़ी दो-तीन महिलाएं उसके आगे पीछे हो गई। पीछे खड़ी महिला ने उसके बैग से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। तब महेंद्र सिंह को इसका पता नहीं चला। दोनों महिलाएं बाहर टैक्सी में बैठी और निकल गई।
इन महिलाओं को बाद में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया। महेंद्र सिंह ने अपने ऑफिस में जाकर रुपए गिने तो डेढ़ लाख रुपए कम थे। उसने कोटगेट पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। इसी आधार पर रेलवे स्टेशन के फुटेज देखे। दोनों महिलाएं आगे उतर गई। कैमरे में पहचान होने के साथ ही पुलिस ने इनकी छानबीन शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन