एनआईए ने किये 15 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और झंडे जब्त
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के खिलाफ कार्रवाई की है। एनआईए ने महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस महाराष्ट्र के साथ समन्वय में शनिवार को पूरे महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के 15 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में कई स्व-घोषित नेता भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम करते हुए आईएस के हिंसक और विनाशकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आईईडी के निर्माण सहित विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।
एनआईए ने छापेमारी के दौरान 68 लाख रुपए से अधिक नकदी, आग्नेयास्त्र, तेज धार वाले हथियार, आपत्तिजनक दस्तावेज, स्मार्टफोन, हमास के झंडे और अन्य डिजिटल उपकरण भी बरामद किए। एनआईए की टीमों ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के पडघा-बोरीवली, ठाणे, मीरा रोड और पुणे और कर्नाटक के बेंगलुरु में 44 स्थानों पर छापेमारी की और आतंक को बढ़ावा देने वाले 15 लोगों को पकड़ा।

अधिकारी ने कहा कि बरामदगी में एक पिस्तौल, दो एयर गन, आठ तलवारें/चाकू, दो लैपटॉप, छह हार्ड डिस्क, तीन सीडी, 38 मोबाइल फोन, 10 मैगजीन किताबें, 68,03,800 रुपए नकद और 51 हमास के झंडे शामिल हैं। एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी, आईएस महाराष्ट्र मॉड्यूल के सभी सदस्य, पडघा-बोरीवली से काम कर रहे थे, जहां उन्होंने पूरे भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। आरोपियों ने हिंसक जिहाद, खिलाफत, आईएस आदि का रास्ता अपनाते हुए देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे और सरकार के खिलाफ युद्ध छेडऩे का लक्ष्य रखा था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए