खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई
कनाडा में रहकर पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने आज बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर में पन्नू से जुड़ी जमीनों को कुर्क करने के साथ ही अमृतसर और चंडीगढ़ में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। पन्नू सिख फॉर जस्टिस के चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है। अभी इसी हफ्ते उसने कनाडा में रहने वाले हिंदू भारतीयों को कनाडा छोडऩे की धमकी दी थी। एजेंसी ने पन्नू के चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित घर को सील कर दिया है और दीवार पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस भी चिपका दिया है। आतंकी पन्नू का चंडीगढ़ के सेक्टर 15 सी स्थित घर नंबर 2033 को जब्त कर लिया है। वहीं, पन्नू के अमृतसर के खानकोट स्थित 46 कनाल खेतीबाड़ी वाली जमीन भी जब्त कर ली है। भारत कनाडा के बीच आतंकी निज्जर की हत्या के बाद पैदा हुए विवाद के बाद गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारतीय मूल के हिंदुओं को धमकी दी थी और उनसे देश छोडऩे के लिए कहा था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए