मजदूरी करते-करते आई खबर, रीट-2 लेवल में हुआ चयन
धौलपुर। रीट लेवल-2 का रिजल्ट आया तो धौलपुर के मजदूर रेखाराम मेघवाल का चयन हुआ। रिजल्ट आने के दौरान वह तपती धूप में सीमेंट का ट्रक खाली कर रहा था और रिजल्ट में पास होने की खबर सुनकर वह उसी समय ख़ुशी से झूम उठा। धौलपुर में बायतु के मातासर गांव का रहने वाला मजदूर रेखाराम मेघवाल टीचर बनना चाहता था और वह इस परीक्षा के लिए काफी लंबे समय से तैयारी भी कर रहा था।

मजदूरी कर रहे रेखाराम ने रीट की परीक्षा बिना किसी कोचिंग, लाइब्रेरी के पूरी की है। जब इंसान में किसी काम को करने का जुनून हो तो किसी भी परिस्थति में उसे पूरा कर सकता है। आज रेखाराम इस परीक्षा को पास कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बना है। रेखाराम मेघवाल की धौलपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए