नए मतदाताओं का नाम जुड़वाएं, तकनीकी समस्याओं का समाधान करें, पारदर्शितापूर्वक सम्पादित हो कार्य : बिशनाराम सियाग
नोखा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नोखा (शहर एवं देहात) की ओर से आज कांग्रेस पार्टी के विधानसभा क्षेत्र नोखा के समस्त बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आए प्रभारी रामदेव पूनिया ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सरकारी बीएलओ की बढ़-चढ़कर सहयोग करें और बूथ स्तर पर सुचारू कार्य सुनिश्चित करें। देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्बन्धित बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोडऩे तथा मतदाताओं को नाम जुड़वाने में आने वाली तकनीकी समस्या में मदद करें।
जो फॉर्म निर्वाचन आयोग की ओर से बीएलओ द्वारा दिये गए हैं उनको भरकर जमा नहीं करवाया गया तो आपका वोट कट जायेगा। अत: सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि वे अपने से सम्बन्धित बूथ पर वोटो की निगरानी करें और भरे हुए फॉर्म शीघ्र जमा कराने में मदद करें। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में भंवरलाल सारण, पूर्व अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति नोखा, जेठाराम गोदारा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सारण, गौरीशंकर नाई, राकेश जैन, सत्यनारायण गोरछिया, पेमाराम सारण, श्रीराम डेलू, देसलसर सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच सलुंडिया जयपाल, पूर्व सरपंच भामटसर रामनारायण, नाथूसर पूर्व सरपंच घेवरराम सियाग, जन अभाव अभियोग प्रकोष्ठ देहात अध्यक्ष अर्जुनराम मेघवाल, शहर अध्यक्ष तरुण पंडित, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र नाई, महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गोदारा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन