अमावस्या पर सैकड़ों दीप किए रोशन, मंत्री व मुख्यमंत्री को जगाने का किया प्रयास
बीकानेर। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में चल रहे आमरण अनशन को आज एक पखवाड़ा बीत चुका है। यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि 15 दिनों से सरकार व मंत्री को आमरण अनशन की कोई सुध नहीं है। इन 15 दिनों में बीकानेर विधायक शिक्षा मंत्री करीब 7 बार बीकानेर का दौरा कर चुके हैं लेकिन एक बार भी ईसीबी कार्मिकों की पीड़ा को जानने की चेष्ठा नहीं की।
महावीर रांका ने बताया कि सोमवार शाम को आमरण अनशन स्थल पर सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्री व मुख्यमंत्री को जगाने का प्रयास किया गया। पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि एमईएस असैनिक मजदूर संघ के संरक्षक सुनील शर्मा व भारतीय किसान संघ राजस्थान जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा के नेतृत्व में धरने को समर्थन दिया गया।

इस दौरान गौरीशंकर देवड़ा, गणेशमल जाजड़ा, मोहम्मद ताहिर, पंकज गहलोत, पवन सुराना, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, लोकेश छाबड़ा, लक्की सुथार, संजय स्वामी, रमेश सैनी, इंद्र ओझा, श्रवण नैन, श्रवण चौधरी, लोकेश चतुर्वेदी, शंकरसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि आमरण अनशन पर लक्ष्मणराम जैपाल, ओमप्रकाश कड़वासरा, रमेश भाटी, सीताराम सुथार, बाबूलाल सुथार डटे हुए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन